22 मई को आयेंगे भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चन्द
https://www.shirazehind.com/2022/05/22_17.html
जौनपुर।भाजपा के राष्ट्रीय नेता व भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चन्द श्रीवास्तव का आगमन जौनपुर 22 मई रविवार को शाम को हो रहा है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा वाराणसी से चलकर शाम को जौनपुर पहुचेंगे और संगत पंगत जौनपुर द्वारा अभिनंदन समारोह व कार्यक्रम में भाग लेने के उपरांत लखनऊ के लिए प्रस्थान केरेंगे।
कार्यक्रम आयोजक व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट व भाजपा नगर अध्यक्ष दक्षिणी अमित श्रीवास्तव ने बताया की क्षेत्र अध्यक्ष भाजपा काशी क्षेत्र जी के जौनपुर आगमन पर जोरदार स्वागत किया जायेगा।