राष्ट्रीय लोक अदालत में करीब 38 हजार मामलें हुए निस्तारित

जौनपुर । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर श्रीमती वाणी रंजन अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं कुशल निर्देशन तथा श्रीमती शिल्पी चौहान, सिविल जज सी0डि0/प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर की देख-रेख में जनपद न्यायालय परिसर जौनपुर में 09 दिसम्बर 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। 

       इस अवसर पर श्रीमती वाणी रंजन अग्रवाल, जनपद न्यायाधीश जौनपुर द्वारा मॉं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया। 

          इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, अपर प्रधान न्यायाधीशगण, समस्त अपर जनपद न्यायाधीशगण तथा सिविल जज सी0 डि0 एवं जू0डि0 के समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।


09 दिसम्बर023 की राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों में लम्बित 2389 एवं राजस्व न्यायालयों तथा प्रशासन के अन्य विभागों में 35278 अर्थात कुल 37667 मामलें निस्तारित हुए तथा समझौता राशि कुल रू0 1784663854 रुपये की गई।

         पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण श्री भूदेव सिंह गौतम द्वारा क्षतिपूर्ति के 141 मुकदमें लगाये गये जिनमें से 128 मामलों का निस्तारण कराते हुए कुल रू0 11,39,18,000 रुपये की धनराशि क्षतिपूर्ति याचीगण को दिलायी गयी।    


पारिवारिक न्यायालयो द्वारा 146 मुकदमों को निस्तारित किया गया जिसमें पीड़ि़ता को मु0 80,50,000 रूपये की समझौता राशि प्रदान करायी गयी। 


न्यायालय विशेष न्यायाधीश ई0सी0एक्ट द्वारा विद्युत से सम्बन्धित कुल 67 वाद निस्तारित किये गये।


विभिन्न मजिस्टेªट न्यायालयों द्वारा 1,885 शमनीय फौजदारी वादों को निस्तारित किया गया जिनमें रू0 85,020 का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। एन0 आई0 एक्ट के 02 मामलें तथा अन्य प्रकार के 116 मामलों का निस्तारण किया गया जिसमें समझौता राशि रू0 2,770 दिलाया गया।



सिविल न्यायालय द्वारा कुल 45 मामलों का निस्तारण किया गया जिसमें उत्तराधिकार के मामलों में मु0 48,11,925.83 रूपये का प्रमाण पत्र निर्गत किया गया।



प्री-लिटिगेशन स्तर पर जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों एवं पुलिस विभाग द्वारा भी मामलों का निस्तारण कराया गया, जिसमें राजस्व न्यायालयों फौजदारी के 1754 वादों, राजस्व के 419 वाद एवं अन्य प्रकार के 31,817 व नगर पालिका द्वारा जलकर से सम्बन्धित 32 वादों, विद्युत बिल से सम्बन्धित 32 वादों मामलों का निस्तारण किया गया।



बैंक/ फाइनेंस कम्पनी एवं बी0एस0एन0एल0 आदि के रिकवरी से सम्बन्धित 1222 प्री-लिटिगेशन वाद निस्तारित किये गये तथा जिसमें मु0 1,65,77,22,509 रुपये का समझौता किया गया।


    इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 37667 मामलों का निस्तारण किया गया जिसमें कुल रू0 1,78,46,63,854 रुपये की धनराशि पर समझौता किया गया। 

Related

डाक्टर 5775418774478003636

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item