लोकसभा चुनाव सिर पर , कांग्रेस में मची भगदड़, कई पदाधिकारियों ने दिया त्याग पत्र

 

जौनपुर। एक तरफ लोकसभा चुनाव का विगुल बज गया है। सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता कार्यकर्ता अपने पार्टी के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बना रहे है वही चुनावी बेला में कांग्रेस में भगदड़ मच गया है। आधा दर्जन से अधिक पदाधिकारियों ने पद इस्तिफा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को भेज दिया है। ये लोग नगर अध्यक्ष द्वारा गठित की गयी नयी टीम से खिन्न है। वही नगर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम की माने तो उन्होने अपनी टीम में कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ताओं की तरजीह दिया है। 

बीते 15 मार्च को कांग्रेस के नगर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने नयी टीम की घोषणा किया। कमेटी में कोषाध्यक्ष पद पर अमिष श्रीवास्तव को तैनात किया गया। सात उपाध्यक्ष नियुक्ति हुए जिसमें मुफ्ती मेंहदी, राजकुमार गुप्ता, अश्वनी मौर्या , अबुजर शेष सभासद, अमित मिश्रा,सरवर अहमद अंसारी और निसार इलाही का नाम है। 

प्रवक्ता शरफराज हुसैन को बनाया गया। 

महासचिव पद की जिम्मेदारी फैसल यासीन , करूणाशंकर चतुर्वेदी, विवेक सिंह , हाजी अवि वक्कास, बेलाल नदीम,पुष्पेन्द्र निषाद, रियाज अहमद राज,अमन सिन्हा, शहनवाज खान, शकील खान सोनू , शंशाक शेखर तिवारी को दी गयी है। 

सचिव पद पर  सईद गुलाम मुस्तफा, सारूर , जैगम अब्बास,वाकर मेंहदी आब्दी, अभिमन्यू तिवारी, अमित मौर्या , मजहर अली हैदर, सचिन चैरसिया, असरफ, हैदर , इकबाल हुसैन, दिलीप निषाद, पवनेश यादव और रोहित सोनकर को तैनात किया गया है। 

नगर कमेटी की यह लिस्ट जारी होने के बाद कोई खुश है तो कोई नाखुश है।  कमेटी में कुछ नये पदाधिकारी बनाये अध्यक्ष से नाराज हो गये है। बगावत की पहली विगुल नगर उपाध्यक्ष मुफ्ती मोहम्मद मेंहदी फूंका। उन्होने अपने पद से इस्तिफा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भेजकर कहा है कि उच्च पद पर विराजमान के गलत नितियों के कारण मैं उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं लेकिन कांग्रेस का सक्रीय सिपाही बनकर पार्टी के विचारधारा लोगो तक पहुंचाता रहूंगा। उसके बाद हबीब खान, सारूर, जैगम अब्बास, बिलाल नदीम, फरमान हैदर, अल्पसंख्यक शहर अध्यक्ष सबा खान , व्यापार मण्डल प्रकोष्ठ के शहर उपाध्यक्ष इंतजार मेहंदी ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया। 

पदाधिकारियों द्वारा पद से त्याग पत्र देने के मामले पर नगर अध्यक्ष हुकुम सिंह से शिराज ए हिन्द डाॅट ने बात किया तो उन्होने बताया कि मैने पार्टी कर्मठ व निष्ठावान कार्यकर्ताओं को पद दिया है। मैने सचिव पद पर इकबाल तैनात किया है। इकबाल ऐसे कर्मठ सिपाही है जो पार्टी के मजबूती के लिए हमेशा कार्य करते रहते है जरूरत पड़ने पर पार्टी कार्यालय में झाडू भी लगाते है। 

शशांक शेखर को महासचिव पद की जिम्मेदारी उनके कार्यो को देखते हुए दिया गया है। शशांक बीते नगर निकाय चुनाव में सभी प्रत्याशियों का पर्चा दाखिल कराने से लेकर पूरे चुनाव में सक्रीय रहे। 




Related

जौनपुर 491352021127404033

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item