गैगेस्टर एक्ट का आरोपी कुख्यात भू-माफिया गिरफ्तार
जौनपुर। शाहगंज पुलिस ने गैगेस्टर एक्ट के आरोपी को धरदबोचा। पकड़े बदमाश के ऊपर आधा दर्जन से अधिक अपराधिक मामले दर्ज है। यह शाहगंज व खेतासराय इलाके में इस आतंक रहा है। यह जान से मारने धमकी देकर उनकी बेशकीमती जमीनों को कब्जा करता था। इतना ही नही वह सरकारी जमीनों को कुटरचित दस्वेज के सहारे हड़पने का भी मामला दर्ज है।
शाहगंज पुलिस ने आज कुख्यात अपराधी व गैगेस्टर एक्ट के आरोपी नैय्यर आलम पुत्र अब्दुल जब्बार निवासी पाराकमाल थाना खेतासराय हाल पता उसरहटा शाहगंज को उसरहटा रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। यह आरोपी खेतासराय का हिस्ट्रीशीटर है।
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*-
1.मु0अ0स0 117/2024 धारा 3(1)उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
2.मु0अ0स0 343/5023 धारा 394,411,504,506 भादवि थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
3.मु0अ0सं0 67/2023 धारा 504/506 भादवि थाना लाईन बाजार जौनपुर
4.मु0अ0सं0 300/20 धारा 447 भादवि व 3/5 सार्वजनिक सम्पति नुकसान निवारण अधिनियम थाना शाहगंज जौनपुर
5.मु0अ0सं0 395/2020 धारा 419/420/467/468/471 भादवि थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर
6.मु0अ0सं0 366ए/2003 धारा 147/336/504/506/307/427 भादवि थाना खेतासराय जनपद जौनपुर