कर्बला महफिल में शायरों ने पेश किए कलाम
https://www.shirazehind.com/2024/04/blog-post_454.html?m=0
इस्लाम चौक इमामबाड़े में हुई ऑल इंडिया तरही महफिल
जौनपुर। नगर के बाजारभुआ स्थित इस्लाम चौके इमामबाड़े में जश्ने मोअज्जिने कर्बला महफिल का आयोजन किया गया। जिसमें हिन्दुस्तान के मशहूर शायरे अहलेबैत ने अपने कलाम पेशकर बारगाहे इमाम में अकीदत पेश किया। महफिल का आगाज तिलावते हदीसे किसा से मौलाना आसिफ अब्बास रिजवी आजमी ने किया। मौलाना सैयद हैदर मेंहदी रिजवी बस्तवी ने तकरीर करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया में इस्लाम इकलौता ऐसा मजहब है जो लोगों के हक की लड़ाई लड़ता हुआ नजर आ रहा है। जिस तरह से ईरान ने फिलिस्तीनियों पर हो रहे जुल्म व ज्यादती के खिलाफ आवाजा उठाई वोह इस बात का सबूत है कि हम सर तो कटा सकते हैं पर किसी ऐसी ताकत के आगे सर नहीं झुका सकते जो जुल्म के जोर पर शासन करना चाहता है। महफिल का आगाज मिसरे तरह अज़ां जब भी सुनाई देगी अकबर याद आयेगा पर शायर हैदर गोंडवी, फाजिल जरेलवी, शम्स तबरेज झारखंड, शबरोज कानपुरी, इफ्हाम उतरौलवी, जफर आजमी, डॉ.रजा मोरानवी, शकील उतरौलवी, शहजादा गुलरेज रामपुरी ने अपने अपने कलाम पेश किये। संचालन अर्शी वास्ती ने किया। संयोजक तनवीर जौनपुरी ने सभी का आभार प्रकट किया।