धूमधाम से मनाई गई सम्राट अशोक की जयन्ती


महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सराय विभार में मंगलवार को चक्रवर्ती सम्राट अशोक सेवा संस्थान द्वारा सम्राट अशोक की जयंती धूमधाम से मनाई गई। संस्थापक गिरजा शंकर मौर्य के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने उनके कृतव्य व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महान दल के युवा जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश मौर्य ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक विश्व के महानतम सम्राटों में से एक थे। सम्राट अशोक को बेहतर कुशल शासन प्रणाली के लिए जाना जाता है। सम्राट अशोक का राज्य काल ईसा पूर्व 272 से ईसा पूर्व 232 था। वे अखंड भारत के निर्माता थे। वर्तमान में भी विश्व के कई देशों ने उनकी शासन प्रणाली को अपनाया है। सम्राट अशोक सत्य, अहिंसा, प्रेम, सहिष्णुता, शांति व शाकाहारी जीवन प्रणाली के पक्षधर थे। इस मौके पर अशोक मौर्य, सन्तोष मौर्य, अध्यक्ष धर्मराज मौर्य, कोषाध्यक्ष प्रवीण मौर्य, महासचिव अंकित, सचिव डा. सुनील मौर्य आदि मौजूद रहे।

Related

जौनपुर 7645134527448850462

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item