सर्वशिक्षा अभियान में निकाली गयी जागरूकता रैली

 

बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय ऊदपुर गेल्हवा में सर्वशिक्षा अभियान में नामांकन हेतु शिक्षकों और बच्चों ने ढोल—बाजे के साथ रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया। अभियान रैली का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी शिखा मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही कहा कि शिक्षा से ही समाज और देश का विकास होता है।शिक्षिका यामिनी सिंह द्वारा अभिभावकों से नामांकन हेतु अपील की गई कि बच्चों का शत—प्रतिशत नामांकन सरकारी स्कूल में करायें। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई बदलापुर के अध्यक्ष डॉ. सुधीर सिंह, ए.आर.पी. उमेश दूबे, राज भारत मिश्र, राकेश पाल, सुभाष गुप्ता, सुमन सिंह प्रधानाध्यापिका, दयाशंकर यादव सहित समस्त विद्यालय परिवार सहित आगनवाड़ी कार्यकत्री आदि उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 2634595067205946371

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item