सड़क किनारे खाई में पलटी ट्रक, चालक एवं खलासी बाल—बाल बचे

सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना अंतर्गत जौनपुर—शाहगंज मार्ग पर कोइरीडीहा बाजार के पास मंगलवार की रात 1 बजे ट्रक सड़क के किनारे खाई में पलट गई जिससे चालक और खलासी बाल—बाल बच गये। जानकारी के अनुसार ट्रक मिर्जापुर से बालू लेकर शाहगंज गई हुई थी मंगलवार की रात बालू उतारकर मिर्जापुर जा रही थी। ट्रक चालक सो गया और ट्रक खलासी को चलाने को दे दिया। ट्रक को लेकर मंगलवार की रात लगभग 1 बजे जौनपुर शाहगंज रोड पर कोइरीडीहा के पास पहुंची थी कि नींद आने के कारण ट्रक दाएं तरफ जाकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। आवाज सुनकर आस—पास के लोग पहुंच गए और ट्रक के शीशे तोड़कर चालक और खलासी को बाहर निकला। चालक एवं खलासी को हल्की छोटे आई जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने ट्रक मालिक को दिया।

Related

डाक्टर 3053644673839692406

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item