पद्म भूषण शारदा सिन्हा को कलाकारों ने दी स्वरांजलि

 छठ गीतों से हुआ महोत्सव का आगाज 

जौनपुर। भोजपुरी विकास मंच एवं छठ पूजा समिति जौनपुर द्वारा आयोजित दो दिवसीय छठ महोत्सव में गायक कलाकारों के छठ गीतों से जौनपुर गूंज उठा।  कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित अतिथियों  और कलाकारों ने दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात चिर शेष भोजपुरी स्वर कोकिला पद्म भूषण शारदा सिन्हा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। 

जौनपुर के नमामि गंगे (भामाशाह) घाट पर आयोजित छठ महोत्सव में अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान गुरुवार की शाम कलाकारों ने छठ और धार्मिक गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।



कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि  समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर क्षितिज शर्मा, प्रोफेसर  आर एन त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या व समाजसेवी अनुराग सिंह, ने सयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।  

              देवी गीत गायक अवधेश पाठक, विवेक  मिश्रा वरदान ,गुलाब राही, विकास रागी, राजेश तिवारी रत्न, राहुल पाठक और सविता पाठक, चिंटू सरगम, सविता गुंजन, राजेश चौबे छठ गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। संगीत घराने से जुड़े सूर्य प्रकाश मिश्र बल्ला गुरु और उनके नन्हें पुत्र वेद प्रकाश 1 और परम शिष्य वेद प्रकाश 2 के तबला वादन ने लोगों की खूब तालियां बटोरी।

इस दौरान श्रद्धालु अंकिता उपाध्याय और उनके भतीजे श्रेयांश तिवारी ने भी छठ गीत सुनाया। सभी कलाकारों को मुख्य अतिथि ज्ञान प्रकाश सिंह व लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य आर एन त्रिपाठी, नगर पालिका परिषद जौनपुर की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, युवा समाजसेवी अनुराग सिंह,डॉ क्षितिज शर्मा, डॉ राम सूरत मौर्य और पप्पू माली ने कलाकारों को माल्यार्पण के पश्चात स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 

भोजपुरी विकास मंच की ओर से कार्यक्रम के संयोजक राजकुमार सिंह, सह संयोजक राहुल सिंह, विवेक मौर्य, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुधांशु सिंह,संजय सिंह, वीरेंद्र सिंह, नीलमणि सिंह, अजय सिंह मास्टर, राजकुमार रघुवंशी, आदित्य निकुंभ, आलोक गुप्ता,  बृजेश मौर्या, उर्वशी सिंह, बीना सिंह, शशिबाला सिंह आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत और स्मृति चिन्ह भेंट किया। 


शुक्रवार की तड़के छठ महोत्सव की शुरुआत रिटायर्ड जिला जज अजय श्रीवास्तव,व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष इंद्रभान सिंह "इंदू" पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र वीर विक्रम सिंह ( बाबा भैया) , कथावाचक रजनी कांत द्विवेदी, सोमेश्वर केसरवानी ने दीप प्रज्वलित कर किया। वाराणसी से आई प्रख्यात शास्त्रीय गायिका विदुषी वर्मा के राग जौनपुरी और छठ गीत से हुआ। आशीष पाठक अमृत, मनोज सोनी कोमल, विवेक मिश्र वरदान, अवधेश पाठक, आल्हा गायिका कुसुम लता सोनकर, मितुल माहिया, राहुल चंद्रा, ज्योति सिंह बुलबुल बृजेश बाबा, आदि ने छठ गीतों की शानदार प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया । सभी कलाकारों और आयोजन मंडल के सदस्यों गौतम गुप्ता, राहुल सिंह , मनीष राय, राजू सिंह मास्टर, गोविंदा मिश्रा, नवीन सिंह, प्रतीक सिंह को अतिथियों द्वारा और भोजपुरी विकास मंच की ओर से सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। पत्रकार संजय अस्थाना और वंदेश सिंह , दीपक सिंह पत्रकार और सलमान शेख को संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया। घाटों पर साफ सफाई की अच्छी व्यवस्था के लिए सफाई निरीक्षक अनिल कुमार और सफाई सुपरवाईजर मोहम्मद शाहिद समेत 4 सफाई मित्रों को भी सम्मानित किया गया। महोत्सव का संचालन अवनींद्र तिवारी और सलमान शेख ने संयुक्त रूप से किया। छठ महोत्सव के समापन पर सभी अतिथियों और कलाकारों द्वारा एक साथ पद्म भूषण स्वर कोकिला शारदा सिन्हा जी को स्वरांजलि दी गई।

Related

जौनपुर 4934126072959593126

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item