ताइक्वांडो खिलाड़ी हत्याकांड का छठवां आरोपी तलवार और रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार

 

जौनपुर। ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव हत्याकांड का छठवां आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया , उसके पास हत्या में प्रयोग किया गया तलवार, एक रिवाल्वर भी बरामद होने का दावा पुलिस ने किया है। इससे पूर्व इस जघन्य हत्याकांड के पांच आरोपी जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं।

मालूम हो कि बीते 30 अक्टूबर को गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबिरुद्दीनपुर गांव  निवासी ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की जमीनी विवाद में दबंग पड़ोसियों ने तलवार से वार करके उसके शरीर को दो टुकड़ों में काट दिया था। जिसके चलते नवोदित खिलाड़ी की पलभर में जान चली गई । नवयुवक का सिर धड़ से अलग होने की खबर मिलते ही पूरे प्रदेश में सनसनी फैल गई थी। परिवार वालो ने इस दिल दहला देने वाली घटना में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमे मुख्यारोपी समेत पांच लोगों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है । 

सीओ केराकत अजित कुमार ने बताया कि इस मामले के छठवें आरोपी लालमोहन यादव पुत्र स्व. फेरु यादव निवासी ग्राम कबीरुद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर  को अमरा व असवारा जाने वाले मार्ग पर नहर की पटरी से पुलिस ने बीती रात मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार किया है । अभियुक्त लालमोहन के बताये गये स्थान से घटना मे प्रयोग किया गया 1 तलवार मय म्यान व एक नाजायज रिवाल्वर प्रतिबन्धित बोर .38 बोर बरामद किया गया । इसी के साथ हत्याकांड में शामिल सभी 6 नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो गयी है. 

Related

डाक्टर 8493648792585095373

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item