बदमाशों ने एक युवक का बेरहमी से कत्ल करके कब्र में कर दिया था दफ्न
जौनपुर। एक युवक की निर्मम हत्या करने के बाद उसके शव को कब्र में दफ्न करने के दो आरोपियों को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य हत्यारोपियों की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है। हलांकि घटना के पीछे के कारणों का रहस्य का खुलासा पुलिस ने नही किया है।
बीते 30 अक्टूबर को सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी गांव में मिट्टी से दबी हुई एक अज्ञात युवक का शव मिलने इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराई, जिससे स्पष्ट हुआ कि उक्त युवक की हत्या करने के बाद लास को जमीन में गाड़ दिया गया था। बदमाशों ने इतनी बेरहमी से कत्ल किया था कि ग्रमीणों की छोड़िए उसका परिवार भी नही पहचान पाया। जिसके कारण चार दिन बाद पता चल पाया कि मृतक इसी गांव का सत्यम बिंद हैं। पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल किया तो हत्यारे लपरी गांव के ही निवासी चार लोग है। अपर पुलिस अधीक्षक देहात शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने टीमों का गठन किया था ।
आज सरायख्वाजा थाने की टीम ने दो हत्यारोपी नौशाद अहमद S/O अब्दूल मन्नान 2.अरसद पुत्र छोटक अली निवासीगण लपरी थाना सरायख्वाजा को मुखबिर की सूचना पर कोईरीडिहा से मल्हनी जाने वाली रोड के पास से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

