भाजपा नेत्री की बेटी बहरीन में भिड़ेगी विदेशी पहलवानों से

करेगी देश का प्रतिनिधित्व, भाजपा नेत्री की बिटिया आस्था को अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में मिला मौका

खेलो इंडिया की रजत पदक विजेता आस्था आनन्द और धर्मापुर के जयवीर सिंह को भी विश्व चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का गौरव

जौनपुर। जनपद के लिए यह गौरव का क्षण है, जब जिले के दो उभरते कुश्ती सितारों का चयन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। इनमें विशेष उल्लेखनीय नाम है आस्था आनन्द सिंह का, जो भाजपा नेत्री मेनका सिंह एवं माधवनानन्द सिंह की सुपुत्री हैं। आस्था ने अपनी मेहनत, लगन और अद्भुत खेल कौशल के दम पर न सिर्फ "खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025" में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीता, बल्कि अब वह बहरीन में आयोजित एशियन यूथ गेम्स (22 से 31 अक्टूबर 2025) में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

आस्था वर्तमान में ज्ञान कुश्ती स्पोर्ट्स एकेडमी कबीरूद्दीनपुर में प्रशिक्षक अशोक कुमार सोनकर के निर्देशन में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। "खेल ही जीवन है" के मंत्र को आत्मसात कर आस्था ने 65 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक अर्जित किया और अब वे 61 किलोग्राम भारवर्ग में एशियन यूथ गेम्स में भारत की उम्मीद बनकर मैदान में उतरेंगी।

वहीं जिले के ग्राम उत्तरगांव, धर्मापुर निवासी जयवीर सिंह ने भी कमाल का प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है। जयवीर, जो जय सिंह के पुत्र हैं, का चयन अंडर-17 वर्ल्ड कैडेट रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जो 28 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक ग्रीस की राजधानी एथेंस में आयोजित होगी। जयवीर फ्री स्टाइल 55 किलोग्राम भारवर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जैसे ही यह सूचना जिले में पहुंची, खेल प्रेमियों, परिजनों और प्रशिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष कमला यादव, महासचिव विजय बहादुर सोनकर, कोच अशोक कुमार सोनकर सहित तमाम खेल प्रेमियों ने दोनों होनहार खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और देश के लिए पदक लाने की कामना की।

इन दोनों खिलाड़ियों की सफलता ने न केवल जौनपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है, बल्कि जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है। आस्था और जयवीर की यह उपलब्धि यह दर्शाती है कि ग्रामीण परिवेश से भी मेहनत, समर्पण और उचित प्रशिक्षण के दम पर वैश्विक मंच पर चमका जा सकता है।


Related

जौनपुर 3384298014454432381

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item