जिलाधिकारी ने किया चोरसंड सामुदायिक स्वास्थ्य का निरीक्षण

Report- संजय शुक्ला 

केराकत( जौनपुर)। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने बुधवार को गौराबादशाह पुर के चोरसंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फार्मासिस्ट रीता गौतम से दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। फार्मासिस्ट ने बताया कि सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध है। 


ओपीडी में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि डा0 रमेश चंद्र, दिनेश सरोज, डा0 श्वेता यादव ओपीडी में मरीज देख रहे थे। जिलाधिकारी ने मरीजो से स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की।, उन्होंने मरीजों से पूछा कि डाक्टर के द्वारा बाहर की दवा लिखी जाती है कि नहीं जिस पर मरीजों ने बताया कि अस्पताल में ही दवा उपलब्ध कराई जाती है। 

 

उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पर एंटीवेनम और एंटीरेबीज के इंजेक्शन की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली जिस पर उन्हें अवगत कराया गया कि एंटीवेनम और एंटी रेबीज इंजेक्शन पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है। 

            

जिलाधिकारी ने ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील न होने के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा बी फार्मा के प्रशिक्षुओं से भी वार्ता की गई, उन्हें हर घर तिरंगा कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी गई। 


उन्होंने लैब टेक्नीशियन विक्रम से जांचों के सम्बन्ध में जानकारी ली। लेबर रूम में जाकर व्यवस्थाओं को देखा और पूछा कि महीने में कुल कितनी डिलीवरी होती है जिस पर डा0 रमेश ने बताया कि लगभग 50 डिलीवरी की जाती है।

             

जिलाधिकारी ने सभी चिकित्सकों को निर्देशित किया कि समय से स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थित होकर मरीजों का अच्छे से इलाज किया जाए। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 5466553068668367293

एक टिप्पणी भेजें

  1. जिलाधिकारी ने नगर पंचायत का भी निरीक्षण किया था क्या केराकत के पत्रकार को यह खबर नहीं मिल पाई

    जवाब देंहटाएं

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item