सीमावर्ती क्षेत्र अरंद में तेंदुए आने की सूचना से मचा हड़कंप, जाँच में निकला फ़र्जी

 वन सीओ बोले, अफ़वाह फ़ैलाने वालों पर दर्ज करेंगे एफआईआर 

खेतासराय(जौनपुर) आजमगढ़ और जौनपुर के सीमावर्ती इलाकों में तेंदुए का एक बार फ़िर खौंफ देखा गया । कारण बना इंटरनेट मीडिया पर दूसरे जनपद में आया तेंदुए को अरंद बताकर ख़ूब प्रसारित हुआ । जिससे बॉर्डर क्षेत्र में दहशत फैल गई । मंगलवार की देर रात्रि इसकी रिअलिटी पड़ताल पर फर्जी निकला तो लोगों ने राहत की सांस लिया । 


दअसल शाहगंज कोतवाली व जौनपुर का अंतिम गांव अरंद और आजमगढ़ अरनौला के आसपास क्षेत्रों में आदमखोर जंगली जानवर के आने की सूचना से लोगों में दहशत व्याप्त हो गई । अरंद में 18 जुलाई को मवेशियों का शिकार फ़िर 25 जुलाई को गामीणो द्वारा रिकार्ड किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर प्रचलित हुआ । हालाकि वनविभाग ने प्रथम दृष्टता खेतो में मिले पदचिन्ह का अंदेशा जताते हुए कॉम्बिंग की लेकिन कुछ पता नही चला । 

आजमगढ़ और जौनपुर के वन विभाग के डीएफओ ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया लेकिन नतीजा सिफर निकला। 

डर और भय के बीच मंगलवार की शाम की इंटरनेट यूजरों ने सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना थाना क्षेत्र के रामपुर ग्राम पंचायत में 14 जुलाई को तेंदुए घुसने की घटना को यहाँ बताकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल किया । पड़ताल में यह फ़र्जी निकली ।

इस बाबत वन क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि गैर जनपद की पुरानी वीडियो को वायरल कर अरंद में भय का माहौल बनाया । फ़र्जी अफ़वाह फ़ैलाने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा । कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी ।

Related

डाक्टर 6215679266115659196

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item