राजकुमार को उपाध्यक्ष चुने जाने पर लोगों ने दी बधाई

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सबेली निवासी राजकुमार त्रिपाठी को इलाहाबाद उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पद पर चुने जाने से लोगों में हर्ष व्याप्त है। खबर सुनते ही उनके पैतृक आवास सबेली पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। लोग उनके पैतृक आवास पर आकर उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। उनके पिता विष्णुकांत तिवारी लोगों के आव—भगत में लगे हुए हैं। लोग इसे क्षेत्र के लिए गौरव की बात मान रहे हैं। वे विद्वान अधिवक्ता होने के साथ कर्मठ और ईमानदार व्यक्तित्व के धनी हैं। बधाई देने वालों में संकटा प्रसाद पांडेय, श्याम शंकर पांडेय, ज्ञान प्रसाद पांडेय, भारत मिश्रा आदि मुख्य रहे।

Related

जौनपुर 9180333053988447580

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item