बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी: विजय प्रकाश
https://www.shirazehind.com/2025/08/blog-post_49.html?m=0
जौनपुर। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि व प्रयागराज जोन के कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक विजय प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें और घर-घर जाकर पार्टी व राहुल गांधी का संदेश पहुंचाएं।
उन्होंने कहा कि भाजपा देश में झूठ और नफरत का माहौल फैला रही है, जिसके खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनजागरूकता अभियान चलाना चाहिए। बैठक में ‘एक बूथ, बीस यूथ’ का मंत्र दोहराया गया।
बैठक में एआईसीसी के पूर्व सदस्य देवव्रत मिश्रा, प्रदेश कोऑर्डिनेटर मणीन्द्र मिश्रा, मंजू संत, सुधाकर तिवारी, राजेश राकेश सहित अन्य वक्ताओं ने भी संगठन को मजबूती देने पर जोर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा. प्रमोद सिंह ने की, संचालन राकेश मिश्रा ने किया तथा आभार शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने जताया। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

