एसएनबी इंटर कॉलेज में छात्राओं को मिली मुफ्त पुस्तकें, कैंसर के प्रति किया गया जागरूक
मालती देवी फाउंडेशन का सराहनीय प्रयास, डॉ. अजय कुमार दुबे ने स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों पर दिया जोर
जौनपुर। गद्दीपुर कजगांव स्थित एसएनबी इंटर कॉलेज में रविवार को मालती देवी फाउंडेशन द्वारा एक प्रेरणादायक और समाजोपयोगी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकें वितरित की गईं। साथ ही उन्हें कैंसर जैसी घातक बीमारी के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में कैंसर एवं रोबोटिक सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार दुबे बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई में मन लगाकर पढ़ने की प्रेरणा दी और कैंसर के लक्षण, कारण, रोकथाम और सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि "स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ विचार पनपते हैं। यदि समय पर जांच हो और प्रारंभिक लक्षणों को नजरअंदाज न किया जाए तो कैंसर को हराना संभव है।"
स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों ज़रूरी
डॉ. दुबे ने छात्राओं से अपील की कि वे न केवल शिक्षा पर ध्यान दें, बल्कि अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहें। उन्होंने कहा कि आज की बेटियां कल की माताएं हैं, और यदि वे सजग होंगी, तो पूरा समाज स्वस्थ होगा।
कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक आलख नारायण दुबे, मुंबई से आए शिक्षक राम जनम दुबे, कपिल दुबे तथा प्राचार्य डी.एस. चौबे ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और इस पहल की सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन अत्यंत प्रभावशाली ढंग से किया गया और अंत में प्रबंधक संतोष मिश्रा 'सुग्गु' ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर छात्राएं बेहद उत्साहित दिखीं और उन्होंने कैंसर जैसी बीमारी को लेकर कई सवाल भी पूछे, जिनका जवाब डॉ. दुबे ने सहज और सरल शब्दों में दिया।
यह कार्यक्रम न केवल शिक्षा के क्षेत्र में योगदान था, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति चेतना जगाने का भी एक अनुकरणीय प्रयास साबित हुआ।


Yesi chhoti choti jagrukta hi sabke jiwan me privartan la samti Dr Ajay Dubey ji or unke sathio ka bohot bohot badhai is samaj ko aap jese loko hi jarurat hai
जवाब देंहटाएंAvinash Gupta
Dr Ajay Dubeyji is a excellent surgeon who stresses on prevention is better than later regret.Great job Sir
जवाब देंहटाएं