चाय की दुकान पर मारपीट, युवक गंभीर रूप से घायल
https://www.shirazehind.com/2025/10/blog-post_51.html
जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गजना चौराहे पर उस समय हड़कंप मच गया जब चाय पी रहे मंजय यादव पुत्र स्व. दुधनाथ यादव पर गांव के ही दिवाकर यादव पुत्र स्व. विक्रमा यादव ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में मंजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गौरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज हेतु अस्पताल भेजवाया। पीड़ित के भाई सुनील यादव की तहरीर पर पुलिस ने दिवाकर यादव के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुकदमा मु.अ.सं. 226/25 धारा-109(1)/115(2)/352/351(3) बीएनएस में दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

