विधानसभा में गूंजी पूविवि शिक्षकों की आवाज, डॉ. रागिनी सोनकर ने उठाया अहम मुद्दा

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से जुड़े शिक्षकों की लंबित मांगों को गंभीरता से लेते हुए उच्च शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों को अतारांकित प्रश्न के माध्यम से सदन के पटल पर रखा। इसे शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की दिशा में एक अहम और ठोस पहल माना जा रहा है।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय सहित प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों एवं उनसे संबद्ध महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों ने चिकित्सा अवकाश, सेवा शर्तों में स्पष्टता तथा प्रशासनिक प्रक्रियाओं से जुड़ी व्यावहारिक कठिनाइयों को लेकर हाल ही में विधायक डॉ. रागिनी सोनकर से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखी थीं। शिक्षकों की इन्हीं मांगों के आधार पर डॉ. सोनकर ने सरकार से लिखित उत्तर के माध्यम से स्थिति स्पष्ट करने और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की।

शिक्षकों का कहना है कि अतारांकित प्रश्न के जरिए विषय उठाए जाने से तथ्यात्मक स्थिति सामने आती है और विभागीय स्तर पर स्थायी निर्णय की संभावना भी मजबूत होती है। पूविवि के शिक्षकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि डॉ. रागिनी सोनकर ने उनकी आवाज को सही मंच पर मजबूती से रखा है।

विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों ने कहा, “हमारी समस्याएं लंबे समय से लंबित थीं। डॉ. रागिनी सोनकर ने उन्हें विधानसभा तक पहुंचाकर यह साबित किया है कि वे शिक्षकों के हितों के प्रति संवेदनशील और प्रतिबद्ध हैं।”

वहीं विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने कहा कि शिक्षक और शिक्षा व्यवस्था समाज की रीढ़ हैं और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे भविष्य में भी पूविवि सहित प्रदेश के अन्य शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ उठाती रहेंगी।

इस पहल से शिक्षकों में नया भरोसा जगा है और उच्च शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में सकारात्मक संदेश गया है।


Related

डाक्टर 8103203398867036576

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item