साहब, बेटा फौज में है, पड़ोसी असलहा दिखाकर जानमाल की दे रहा धमकी

 पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी आशा मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बेटा अमित मिश्रा भारतीय थल सेना में पिछले 23 वर्षों से सीमा पर देश की सुरक्षा कर रहा है। वर्तमान में लद्दाख के चीन बॉर्डर पर तैनात हैं। पति की मौत हो चुकी है। घर पर वह अकेली रहती हैं। इसी का फायदा उठाकर पड़ोसी संजय पाण्डेय व अवधेश पाण्डेय जबरन जमीन कब्जाने की कोशिश कर रहे हैं। शुक्रवार को उक्त आरोपी अपने परिवार के साथ उनके दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर संजय पाण्डेय अवैध असलहा निकालकर जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी आये दिन दरवाजे पर खड़े होकर गाली-गलौज करते हैं और भय का माहौल बनाकर जमीन हड़पना चाहते हैं। पीड़िता गांव में दबंगों की धमकियों से डरी-सहमी है। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में मिली तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।


Related

JAUNPUR 5064445226297999646

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item