मिशन शक्ति केंद्र की पहल से सुलझा आपसी विवाद, दोनों पक्षों में हुआ समझौता
https://www.shirazehind.com/2026/03/blog-post_640.html
जौनपुर। मिशन शक्ति केंद्र पर मंगलवार को आपसी विवाद के समाधान की एक सराहनीय पहल सामने आई। ग्राम भैसनी, थाना सरायख्वाजा निवासी आवेदिका नसीबुन निशा पुत्री बिसमीला और विपक्षी मोहम्मद असलम पुत्र जान मोहम्मद के बीच चल रहे विवाद को लेकर मिशन शक्ति केंद्र पर प्रार्थना पत्र दिया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों को स्थानीय थाने पर बुलाया गया, जहां महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच विस्तृत वार्ता की गई। महिला थाना प्रभारी ने आपसी संवाद और समझाइश के माध्यम से विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझा दिया।
अंततः दोनों पक्ष आपसी सहमति से राजी हो गए और लिखित रूप में सुलह समझौता कर लिया। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्यामा तिवारी ने बताया कि अब दोनों पक्षों के बीच किसी भी प्रकार का कोई मतभेद या विवाद शेष नहीं है।
इस पहल को क्षेत्र में सराहनीय कदम माना जा रहा है, जिससे सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा मिला है।

