एकादशी के दिन चौरा माता का हुआ भव्य श्रृंगार, लगा विशाल भण्डारा

 

जौनपुर। चैत्र नवरात्र ‌के बाद एकाद्वशी के दिन नगर के ओलन्दगंज में स्थित चौरा माता मंदिर धर्माश ट्रस्ट का वार्षिक श्रृंगार परम्परागत ढंग से हुआ। यहां माता जी का श्रृंगार करके उनको एक अलौकिक रूप दिया गया। इस दौरान जिलाजीत द्विवेदी ने माता जी का पूजा—पाठ कराकर 56 भोग चढ़ाया। वहीं मंदिर कमेटी के लोगों ने भण्डारे का आयोजन किया जहां चौरा माता का पूजा पाठ करने के उपरान्त वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य श्रृंगार किया गया। श्रृंगारोत्सव में सभी सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से आये लोगों का मंदिर प्रबन्धक महेन्द्र नाथ सोनकर, महामंत्री शम्भूनाथ गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष सोमेश गुप्ता ने प्रसाद देकर सम्मानित किया। माता का दर्शन एवं प्रसाद ग्रहण करने के लिये श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर पारसनाथ गुप्ता, मनीष गुप्ता, आशीष गुप्ता, कुलदीप जायसवाल, अनिल गुप्ता, राहुल जायसवाल, राजू गुप्ता, हिमांशु जायसवाल, आशू गुप्ता, आशू जायसवाल, अभिषेक अग्रहरि, आशीष अग्रहरि, बंटी साहू, नितेश अग्रहरि, सौरभ जायसवाल, आकाश जायसवाल, किशन साहू, विकास दुबे, जिगर, आदर्श सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


Related

JAUNPUR 5883612205807294669

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item