दबंगों ने दी दामाद को जान से मारने की धमकी, बेटी की शादी टूटने के डर से मां पहुंची थाने

 

गौराबादशाहपुर, जौनपुर:क्षेत्र के ग्राम तारा में एक परिवार की खुशियों में खलल डालने का गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम तारा निवासिनी रीता देवी पत्नी अनिल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री मीनू की सगाई आजमगढ़ के करिया गोपालपुर निवासी अमन कुमार के साथ तय हुई है, जिसकी शादी आगामी 14 जून 2026 को होनी है。 लेकिन गांव के ही मुकेश कुमार व विजय पुत्रगण रामबली और रामबली पुत्र धनई इस शादी में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं。 आरोप है कि मुकेश कुमार ने होने वाले दामाद अमन को फोन कर धमकी दी कि यदि उसने वहां शादी की तो उसे जान से मार दिया जाएगा。 आरोपी लगातार फोन पर दूल्हे को डरा रहे हैं, जिससे पीड़ित परिवार अपनी बेटी के भविष्य को लेकर अत्यंत चिंतित है。  

रीता देवी ने बताया कि वह शादी से पूर्व की रस्मों जैसे गोद भराई और बर्छा में करीब 5 लाख रुपये खर्च कर चुकी हैं। यदि आरोपियों की वजह से यह शादी टूटती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी इन्हीं विपक्षियों की होगी。 थाना गौराबादशाहपुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 15 अप्रैल 2026 को आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव के नेतृत्व में मामले की जांच उपनिरीक्षक बीरेन्द्र प्रसाद को सौंपी गई है ताकि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके और शादी सकुशल संपन्न हो सके。

Related

डाक्टर 1344264976100300181

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item