गबन की जांच शुरू, सम्बन्धित को निर्देश जारी

 

जौनपुर। जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी ने बताया कि रमेश चौबे पुत्र स्व० फूलनाथ चौबे ग्राम विशुनपुर (मझवारा) विकास खण्ड सिरकोनी द्वारा ग्राम पंचायत विशुनपुर मझवारा विकास खण्ड सिरकोनी में मनरेगा योजनान्तर्गत कराये गये कार्यों में किये गये गबन की शिकायत की जाँच के क्रम में जिलाधिकारी के आदेश द्वारा उक्त शिकायती प्रकरण की अन्तिम जॉच हेतु जिला विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी को जॉच अधिकारी नामित करते हुये तकनीकी सहयोग हेतु अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग जौनपुर को अधिकृत किया गया है। अन्तिम जॉच हेतु 6 अप्रैल को अपरान्ह 2 बजे जॉच तिथि निर्धारित करते हुये खण्ड विकास अधिकारी सिरकोनी को निर्देशित किया कि सम्बन्धित सचिव, ग्राम प्रधान, शिकायतकर्ता सहित अन्य संबंधित को अपने स्तर से संसूचित करते हुए निर्देशित करें कि उपरोक्त दिनांक/समय पर ग्राम पंचायत विशुनपुर मझवारा विकास खण्ड सिरकोनी के पंचायत भवन/ग्राम सचिवालय पर जिलाधिकारी के आदेश में उल्लिखित आपत्तिकृत बिन्दुओं से संबंधित अभिलेख/पत्रावली/साक्ष्य सहित उपस्थित रहना सुनिश्चित करे तथा सहयोग हेतु उपस्थित रहेंगे।



Related

JAUNPUR 2019672930658052450

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item