प्राथमिक विद्यालय लाडलेपुर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न
https://www.shirazehind.com/2026/04/blog-post_44.html?m=0
करंजाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के ग्राम लाडलेपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव होती है। उन्होंने अभिभावकों एवं शिक्षकों से अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराने और विद्यालय की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील किया। साथ ही शिक्षकों से घर-घर जाकर नामांकन अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया गया।

