जौनपुर ने खोया विद्वान शिक्षाविद्, पं. वाचस्पति मिश्र का निधन
https://www.shirazehind.com/2026/05/blog-post_950.html
जौनपुर। प्रख्यात विद्वान ब्राह्मण एवं पूरा मोहब्बत जूनियर हाईस्कूल, बक्सा के पूर्व प्रधानाचार्य पंडित वाचस्पति मिश्र का 80 वर्ष की आयु में 21 मई 2026 की सायंकाल निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया।
ग्राम नरी, पोस्ट खुँसापुर, बक्सा निवासी पं. वाचस्पति मिश्र लंबे समय तक पूरा मोहब्बत जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत रहे। वे शिक्षा जगत के साथ-साथ क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्वान ब्राह्मणों में गिने जाते थे। उनके सरल व्यक्तित्व, विद्वता और शिक्षण शैली का गहरा प्रभाव समाज पर रहा।
स्वर्गीय पंडित वाचस्पति मिश्र का अंतिम संस्कार वाराणसी स्थित पर संपन्न हुआ। उनके छोटे पुत्र डॉ. मृत्युंजय मिश्र ने मुखाग्नि दी।
परिवार में उनके तीन पुत्र डॉ. माहेश्वर मिश्र, डॉ. हुतात्सन मिश्र एवं डॉ. मृत्युंजय मिश्र हैं। क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, शिक्षकों और सामाजिक लोगों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।

