सोशल मीडिया पर आतंक फैलाने वाले गैंग्स पर पुलिस का प्रहार: 'ऑपरेशन वज्रपात' के तहत 423 पर कार्रवाई

 

गौराबादशाहपुर (जौनपुर)। पुलिस ने सोशल मीडिया पर रील और वीडियो के माध्यम से भय, आतंक और अराजकता फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ दिया है। वाराणसी परिक्षेत्र के डीआईजी वैभव कृष्ण के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन वज्रपात' के तहत जनपद में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले संगठित गिरोहों पर नकेल कसी जा रही है। एसपी कुँवर अनुपम सिंह के पर्यवेक्षण में 1 से 5 जून तक चले इस पांच दिवसीय अभियान में पुलिस ने 56 गैंगों को चिन्हित कर उनके 423 सदस्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, जिले में सक्रिय ये गैंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों का दुरुपयोग कर रील, फोटो और वीडियो के माध्यम से अपनी दबंगई प्रदर्शित कर रहे थे। अवैध असलहों के प्रदर्शन और भय का वातावरण बनाकर ये गिरोह आमजन में दहशत फैला रहे थे। 'ऑपरेशन वज्रपात' के दौरान पुलिस ने न केवल इन गिरोहों की पहचान की, बल्कि उनकी गतिविधियों का गहन सत्यापन भी किया। अभियान के दौरान 10 अभियोग पंजीकृत किए गए और 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त, 44 अभियुक्तों के विरुद्ध गुंडा एक्ट, 126 पर 110 जी, 6 पर गैंगस्टर एक्ट और 90 के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की गई है।

पुलिस ने जिले में महाकाल गैंग, अविरल गैंग, कर्रा गैंग, सूटर गैंग 505, कट्टा गैंग-606, टीम दादा मुफ्तीगंज 9696, शक्तिमान गैंग, यदुवंशी गैंग, शिवा-94 गैंग, पंकज किंग-8558 गैंग, राउडी-001 गैंग, मेढ़ा गैंग, आशु यादव राइडर गैंग, जानसन गैंग और सावन गैंग समेत 15 प्रमुख गैंगों को चिन्हित किया है। पुलिस का कहना है कि यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। सोशल मीडिया पर निगरानी और तेज कर दी गई है ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को पनपने से पहले ही रोका जा सके और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे।

Related

डाक्टर 3239055606460093515

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item