एसटीपी निरीक्षण में डीएम सैमुअल पॉल सख्त, बाउंड्रीवाल मरम्मत व पौधारोपण के दिए निर्देश
https://www.shirazehind.com/2026/06/blog-post_504.html?m=0
जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने नगर के पचहटियां स्थित एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का निरीक्षण कर वहां संचालित व्यवस्थाओं एवं कार्यों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लांट के संचालन, रख-रखाव और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।
डीएम ने प्लांट परिसर की बाउंड्रीवॉल की मरम्मत कराने के निर्देश देते हुए सुरक्षा एवं रखरखाव व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही परिसर को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर पौधारोपण कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई एवं रख-रखाव की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा, ताकि प्लांट का संचालन प्रभावी ढंग से होता रहे।
निरीक्षण के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, प्रोजेक्ट मैनेजर पवन मिश्रा, जेई जल निगम (ग्रामीण) सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

