₹25 हजार का इनामी पग्गल गिरफ्तार !

भैंस व पिकअप चोरी के मामलों में था वांछित

जौनपुर। मीरगंज थाना पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी और लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी भैंस चोरी और पिकअप चोरी के दो मामलों में वांछित था तथा उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम घोषित किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्यवेक्षण में मीरगंज पुलिस ने सुजीत सरोज उर्फ पग्गल उर्फ टाइगर निवासी करौरा, थाना मछलीशहर को गिरफ्तार किया। आरोपी थाना मीरगंज में दर्ज भैंस चोरी और पिकअप चोरी के मुकदमों में फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 में दर्ज दोनों चोरी के मामलों में आरोपी की तलाश की जा रही थी। लगातार फरार रहने पर उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न थानों में कुल आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मुन्नीलाल कन्नौजिया सहित थाना मीरगंज के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Related

JAUNPUR 7787788907446440058

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item