भाजपा उत्तरी मण्डल ने मनाया समरसता सम्पर्क सम्मान समारोह
https://www.shirazehind.com/2026/07/blog-post_839.html?m=0
जौनपुर। भाजपा संगठन के निर्देशानुसार भाजपा जौनपुर नगर उत्तरी मंडल द्वारा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जन्म जयंती पर चलाए जा रहे समरसता सम्पर्क अभियान के अन्तर्गत जौनपुर सदर विधानसभा में संत संपर्क अभियान के तहत भाजपा जौनपुर नगर उत्तरी मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष सारिका सचिन सोनी के नेतृत्व में जोगेश्वर नाथ महादेव मंदिर आलमगंज एवं माता विंध्यवासिनी मंदिर ताड़तला के प्रांगण में गुरु पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं सम्मानित कार्यक्रम किया गया।पूजन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा उत्तर प्रदेश राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट ने कहा कि भाजपा ही सर्व समाज समुदाय धर्मगुरुओं का सम्मान करती है।
ब्लॉक प्रमुख करंजाकला प्रतिनिधि सुनील यादव ने कहा कि पूज्य संत रविदास गुरु जी के पदचिह्नों पर चलते हुए राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव जौनपुर के हर वर्ग के नागरिकों का सम्मान करते है और करते रहेंगे।
जिला उपाध्यक्ष भाजपा एवं नगर प्रभारी उतरी मंडल प्रभारी परविंद चौहान ने कहा कि भाजपा उतरी मंडल संगठन जिले के अग्रणी संगठनों में एक अच्छा संगठन है और संगठन के निर्देशों का पालन बूथ स्तर तक करता हैं। भाजपा जिला मंत्री सुधांशु सिंह ने कहा कि मोदी—योगी सरकार बगैर भेदभाव के जनहित में कार्य करती हैं। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि पदाधिकारियों को संगठन के प्रति समर्पित रहते हुए संगठन मजबूत करने में योगदान देना चाहिए।
नगर अध्यक्ष सारिका सचिन सोनी ने कहा कि जौनपुर भाजपा उतरी मंडल सबके सम्मान के लिए दृढ़ संकल्पित है। इस अवसर पर नगर महामंत्री कृष्णकांत साहू, नगर उपाध्यक्ष राघवेंद्र दुबे, नगर उपाध्यक्ष शुभम कन्नौजिया, नगर मंत्री विकास अग्रहरि, नगर मंत्री मुकेश सोनी, नगर मीडिया प्रभारी सनी चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी सत्यम सोनी, नगर कार्यसमिति सदस्य गिरिजेश श्रीवास्तव पूर्व बैंक मैनेजर, रमाशंकर सेठ, चंदन सोनी, रूप नारायण माली, कपिल चतुर्वेदी, राजेश जायसवाल, निखिल सिंह, रमन सोनकर, अजय सेठ, शिवम जायसवाल, हीरा लाल मौर्य, अरुण गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
वहीं शशिधर मिश्रा, ईसान चतुर्वेदी, धीरेन्द्र शास्त्री, अवधेश मिश्रा, गणेश मिश्रा, विनोद मिश्रा, रविन्द्र नारायण शुक्ला, राकेश शुक्ला को अंगवस्त्र पहनाते हुये माल्यार्पण करके सम्मानित किया गया। अन्त में नगर अध्यक्ष सचिन सोनी ने आये लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

