महावीर कान्वेंट स्कूल में हुई हिन्दी भाषण, पर्यावरण एवं चित्रकला प्रतियोगिता

 

जौनपुर। नगर के मोहल्ला नखास में स्थित महावीर कान्वेंट स्कूल में बैंक ऑफ़ बड़ौदा रीजनल ऑफिस द्वारा हिन्दी भाषण, पर्यावरण एवं चित्रकला प्रतियोगिता हुई। बैंक की अनुराधा रविदास राजभाषा अधिकारी ने बच्चों के लिये प्रतियोगिता करायी जहां हिन्दी सम्बन्धित मातृभाषा जानकारी बच्चों को दी गयी। साथ ही हिन्दी एवं पर्यावरण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का हुई जहां एकता लोहिया अधिकारी ने साइबर धोखाधड़ी के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दिया। आजकल होने वाले ऑनलाइन गेमिंग फ्राड के विषय में जानकारी देते हुये बताया कि फ्रॉड होने के बाद तत्काल इसकी जानकारी 1930 साइबर सेल में दी जाय। प्रतियोगिता में प्रथम अंश निषाद, द्वितीय अंशिका प्रजापति, तृतीय मानसी कनौजिया रही। विद्यालय के प्रबन्धक अतुल जायसवाल ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा के रीजनल अधिकारी अनुराधा रविदास एवं एकता लोहिया को बधाई देते हुये उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। इस अवसर पर डायरेक्टर साधना जायसवाल ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को बधाई दिया। कार्यक्रम पर संचालन प्रधानाचार्या रागिनी सिंह ने किया। इस अवसर पर देवेश मिश्रा, सुनीता श्रीवास्तव, सानिया बानो, तरन्नुम बानो, माही सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 3599232008017006435

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item