बैंक के भीतर वृद्ध की जेब से 50 हजार पार, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

 

जौनपुर। बैंक के भीतर भी अब लोगों की गाढ़ी कमाई सुरक्षित नहीं रह गई है। जफराबाद थाना क्षेत्र के कबुलपुर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की नेहरू नगर शाखा में गुरुवार को एक वृद्ध की जेब से 50 हजार रुपये चोरी होने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस बैंक पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर मामले की जांच में जुट गई।


जानकारी के अनुसार, जलालपुर थाना क्षेत्र के नीलकंठपुर गांव निवासी तेजबहादुर चौहान गुरुवार को बैंक में अपने खाते से 50 हजार रुपये निकालने पहुंचे थे। कैशियर से 500 रुपये के नोटों की गड्डी मिलने के बाद वह बैंक के अंदर ही एक बेंच पर बैठकर रुपये गिनने लगे। गिनती पूरी करने के बाद उन्होंने पूरी रकम अपनी पैंट की जेब में रख ली।


इसके बाद वह बैंक में लगी प्रिंटर मशीन से अपनी पासबुक अपडेट कराने लगे। इसी दौरान एक युवती ने कथित तौर पर उनकी जेब से 50 हजार रुपये की गड्डी निकाल ली। कुछ देर बाद जब वृद्ध बैंक से बाहर निकलने लगे तो उन्होंने अपनी जेब टटोली। जेब से रुपये गायब देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने बैंक के अंदर ही शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।


सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमलनयन दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। बताया जा रहा है कि घटना के समय वृद्ध के आसपास एक युवती और एक महिला मौजूद थीं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवती पर रुपये निकालने का संदेह जताया जा रहा है।


थानाध्यक्ष कमलनयन दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

Related

JAUNPUR 7663421645191570841

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item