यातायात जागरूकता माह:छोटी सी उम्र में हेलमेट और हार्नेस बेल्ट पहनना बोझ नहीं शौक है साहस का

 

जौनपुर। नवंबर महीने को यातायात जागरूकता माह के रुप में मनाया जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर स्कूलों कालेजों में टीमें जाकर बच्चों को जागरूक करने का काम कर रहीं हैं और रोजाना लगभग हजारों की संख्या में चालान काटे जा रहे हैं। बावजूद इसके लोगों की लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही है और जनपद में हेलमेट पहनने से कतराने वाले लोग आये दिन सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवा रहे हैं।मंगलवार और बुधवार को लगातार दो दिन जनपद में  कई सड़क दुर्घटनाएं ऐसी हुई हैं जिनका वीडियो देखने पर स्पष्ट है कि अगर बाइक पर सवारी करते समय लोगों ने हेलमेट लगाया होता तो सिर में चोट नहीं लगती और उनकी जान बच सकती थी।ऐसे में बृहस्पतिवार की सुबह अखबारों में छपी खबरों को पढ़कर हम एक ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व की चर्चा करेंगे  जिनकी उम्र मात्र छः वर्ष की है और चार वर्ष की उम्र से ही स्कूटर पर चलते समय हेलमेट और हार्नेस बेल्ट लगाकर चलना इस बच्चे के लिए शौक भरा काम है चाहे स्कूल आते-जाते या भी किसी काम से सड़क पर निकलते समय हार्नेस बेल्ट और हेलमेट पहनकर ही स्कूटर या बाइक पर सवारी करता है। विकास खंड मछलीशहर के बामी गांव के यू के जी में पढ़ने वाले इस बच्चे का जुनून बड़ों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाता है। वैसे तो मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार चार वर्ष से अधिक उम्र के बच्चे के लिए हेलमेट और हार्नेस बेल्ट लगाकर चलना अनिवार्य है लेकिन नियम कानून अपनी जगह इस बच्चे का उत्साह देखकर जी खुश हो जाता है।इस बच्चे के बारे में बताते हुए इसके पिता राजीव सिंह कहते हैं कि कितने आश्चर्य की बात है कि सड़क चलते समय इस बच्चे को बिना हेलमेट और हार्नेस बेल्ट के इतने बच्चे गुजरते दिखाई देते हैं लेकिन साहस कभी कुतर्क नहीं करता है कि सड़क पर गुजरने वाला कोई बच्चा हेलमेट नहीं लगाता है,तो मैं क्यों लगाऊ ? ऐसा नहीं है कि यह साहस का दो चार दिनों का शौक है पूरे दो साल बीत गये हैं लेकिन उसका जूनून जस का तस है।साहस के दादा जितेन्द्र बहादुर सिंह कहते हैं कि ग्यारह सदस्यों वाले मेरे इस परिवार में हाफ और फुल कुल तेरह हेलमेट हैं। महिला,पुरुष और बच्चा कोई भी बाइक और स्कूटी पर बिना हेलमेट के घर से नहीं निकलता है।साहस के अलावा शगुन, धैर्य,श्रीशा, श्रेष्ठ सभी हेलमेट लगाकर ही सवारी करते हैं।

Related

JAUNPUR 312705060627743448

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item