जौनपुर बास्केटबॉल लीग का भव्य समापन, आयुधीना ने गहना कोठी को हराकर जीता खिताब

रोमांचक फाइनल में 72-64 से दर्ज की जीत, ज्ञान प्रकाश सिंह और एमएलसी प्रिंसू समेत दिग्गज खिलाड़ियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

जौनपुर। जौनपुर बास्केटबॉल लीग (जेबीएल) का भव्य समापन रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। खिताबी भिड़ंत में आयुधीना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गहना कोठी को 72-64 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। आठ अंकों के अंतर से मिली इस जीत के साथ ही मैदान में खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया।


समापन समारोह के मुख्य अतिथि ज्ञान प्रकाश सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, समर्पण और मेहनत की सीख देते हैं। युवाओं को खेल के प्रति गंभीर रहकर निरंतर अभ्यास करना चाहिए, ताकि वे जिले और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकें।


समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएलसी बृजेश कुमार सिंह 'प्रिंसू', भारतीय बास्केटबॉल टीम के पूर्व कप्तान त्रिदीप राय और विशेष भृगुवंशी मौजूद रहे। दिग्गज खिलाड़ियों की उपस्थिति ने युवा खिलाड़ियों में नया जोश भर दिया। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने और उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी करने को प्रेरित किया।


टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आयुधीना और गहना कोठी के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल कौशल और दमदार प्रदर्शन से मुकाबले को रोमांचक बना दिया। हालांकि, अंत में आयुधीना ने बेहतर तालमेल और खेल कौशल का परिचय देते हुए 72-64 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता आलोक सिंह ने की तथा संचालन राजेश सिंह ने किया। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव लाल बहादुर पाल ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


प्रतियोगिता के सफल संचालन में अनीकेत सिंह 'बाबू', शशांक पालीवाल 'भीम', अंशुमान सिंह मोनू, भूपेन्द्र सिंह, राकेश सिंह 'सुक्खू', अमित सिंह 'बंटी', सिद्धार्थ सिंह, श्रीकृष्ण दुबे, अखिलेश सिंह, डब्बू और सीपी सिंह 'लाठू' समेत जिले के जूनियर एवं सीनियर खिलाड़ियों का विशेष योगदान रहा।


जौनपुर बास्केटबॉल लीग का यह आयोजन जिले की खेल प्रतिभाओं को मंच देने और बास्केटबॉल को नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। प्रतियोगिता ने युवा खिलाड़ियों को भविष्य में बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए नई प्रेरणा दी।




Related

JAUNPUR 9139303535524732710

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item