पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

 

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के हौज तिराहे के पास मंगलवार की रात पुलिस ने घेराबंदी कर एक युवक को अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह हमराहियों के साथ हौज तिराहे पर पहुंचे। कुछ देर बाद वहां एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से एक पिस्टल और एक कारतूस बरामद हुआ।

गिरफ्तार युवक की पहचान आकाश उर्फ कल्लू चौहान पुत्र राजदेव चौहान निवासी मसूदपुर कबुलपुर, थाना जलालपुर के रूप में हुई। थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए उसका चालान न्यायालय भेज दिया गया।


Related

JAUNPUR 3762629700989101797

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item