छठ पूजा को लेकर बड़ेगांव घाट पर तेज हुई तैयारियां, शीतला माता मंदिर परिसर में चला सफाई अभियान
https://www.shirazehind.com/2026/11/blog-post_9903.html
शाहगंज, जौनपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर बड़ेगांव स्थित शीतला माता मंदिर घाट पर तैयारियां तेज हो गई हैं। छठ पूजा सेवा समिति की देखरेख में घाट परिसर में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इसमें समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने श्रमदान कर पूजा स्थल को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने में योगदान दिया।
समिति का प्रयास है कि छठ व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए घाट की सफाई के साथ अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।
सफाई अभियान में सभापति यादव, बिट्टू किन्नर, डॉ. विवेक यादव, पिंटू मास्टर, दीपू श्रीवास्तव, रामबचन, सुरेंद्र पाल, आदित्य श्रीवास्तव, रिंकू यादव एडवोकेट, शिव बच्चन निषाद सहित अन्य लोग सक्रिय रूप से जुटे रहे। छठ पूजा को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

