घर में घुस कर जज से रेप की कोशिश

अलीगढ़. यूपी में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसकी मिसाल अलीगढ़ की एक घटना से मिलती है। जब बदायूं में गैंगरेप के बाद दो बहनों की हत्‍या कर शव पेड़ से लटका दिए जाने की घटना के चलते अखिलेश सरकार चौतरफा हमलों से घिरी थी, तब भी राज्‍य में एक के बाद एक रेप और हत्‍या की खबरें तो आती ही रहीं थीं, लेकिन अलीगढ़ में तो हद ही हो गई। बदमाशों ने अलीगढ़ जिला न्यायालय की एक महिला जज के सरकारी आवास में घुसकर उनसे रेप की कोशिश की। महिला जज द्वारा विरोध करने और रेप में नाकाम रहने पर आरोपी उन्हें कीटनाशक दवा पिलाकर फरार हो गए। सुबह नौकरानी के आने पर पूरी घटना का पता चला। जज का शुरुआती इलाज अलीगढ़ जिला अस्पताल में कराया गया। इसके बाद उन्‍हें निजी अस्‍पताल में रेफर कर दिया गया। घटना रवि‍वार देर रात की है। सोमवार देर रात इस मामले की तहरीर दी गई। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित सिविल जज सिविल लाइन स्थित सरकारी आवास में अकेली रहती हैं। उनका परिवार बरेली में रहता है। सोमवार सुबह करीब आठ बजे रोजाना की तरह जब उनकी नौकरानी काम करने पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने खुलवाने की कोशि‍श की, लेकि‍न दरवाजा नहीं खुला। काफी प्रयास के बाद असफलता हाथ लगने पर खबर पड़ोसी अफसरों और पुलिस को दी गई। यह महिला अधिकारी लगभग 10 महीने से अलीगढ़ में तैनात है। इनके आवास के पास सुरक्षा के लिए PAC की एक गारद तैनात रहती है। इसके बावजूद इस तरह की वारदात हुई। बिल्डिंग की पहली मंजिल पर बने उनके सरकारी आवास में पीछे से जब एक सिपाही को भेजा गया तो उसने दरवाजा खोला। सभी ने अंदर जाकर देखा कि जज बिस्‍तर पर बेहोश पड़ी थीं और पास ही कीटनाशक की बोतल खाली पड़ी थी। इसके अलावा कुछ खाने-पीने का सामान बिखरा पड़ा था। तत्काल लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। सोमवार देर रात करीब 11 बजे इस मामले में सिविल लाइन थाने में जज के भाई की ओर से तहरीर दी गई। इसमें दो करीबी रिश्तेदारों को नामजद करते हुए दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने इस धारा 458,328,354,376,323,324,307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। तहरीर के अनुसार रवि‍वार रात करीब साढ़े 12 बजे दोनों घर के पिछले दरवाजे से अंदर घुसे। दरवाजा कमजोर होने के चलते आरोपियों को उसे खोलने में दिक्‍कत नहीं हुई। आरोपियों ने जज को बेहोश कर रेप का प्रयास किया और विरोध करने पर चाकू से शरीर पर चोट पहुंचाई। इस हमले की वजह पारिवारिक विवाद बताया गया है। आरोपियों में से एक फरुखाबाद का और दूसरा बरेली का है। घटना के पीछे जज के भाई के ससुराल वालों से विवाद की बात सामने आ रही है।

Related

खबरें 4300156774434549434

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item