प्रभावती पाल ने नही उठाया पर्चा , अब होगी सीधी जंग

फाइल फोटो
जौनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पर चुनाव लड़ रही प्रभावती पाल द्वारा अपना पर्चा उठाने की चर्चाओ पर आज विराम लग गया। शाम पर्चा वापसी के समय तक प्रभावती पाल ने अपना नामाकंन पत्र नही उठाया। हलांकि इस चर्चा के कारण आज पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। प्रभावती द्वारा पर्चा उठाने की आशंका कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने दो दिन पूर्व एक प्रेस कान्फेस में जाहिर किया था।
आगामी सात जनवरी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव होने जा रहा है। इस पद के लिए सपा के घोषित प्रत्याशी राजबहादुर यादव और निर्दल प्रत्याशी के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभावती पाल ने एक जनवरी को अपना नामाकंन किया था। नामाकंन होने के बाद से ही चर्चा हो गया था कि प्रभावती पाल अपना पर्चा वापस ले सकती है। इस बात की आशंका खुद कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने पत्रकारो के सामने व्यक्त किया था। आज नामाकंन वापसी का दिन था। जिला प्रशासन ने पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को पुलिस छावनी तब्दील कर दिया था। सूबह दस बजे से ही हर तबके के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचकर यह देखना चाहते थे कि प्रभावती पाल पर्चा उठाती है कि नही। निर्धारित समय तक प्रभावती कलेक्ट्रेट नही पहुंची। 


Related

politics 4907958244627526595

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item