जौनपुर की पहली महिला विधायक चुनी गयी थी तारा देवी

जौनपुर। विधानसभा 2017 चुनाव में भाजपा सपा और बसपा से कुल आठ महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में ताल ठोक रही है। आज से करीब 60 वर्ष पूर्व यानी 1957 विधानसभा चुनाव में  पहली महिला विधायक तारा देवी चुनी गयी थी। तारा देवी मड़ियाहूं विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी से चुनाव लड़ी थी। आप अंदाजा लगा सकते है उस समय महिलाएं घर से बाहर नही निकलती थी। ऐसे में किस तरह से पुरूष प्रधान परम्परा को तोड़ते हुए चुनाव मैदान में उतरी होगी। 
नगर के जोगियापुर मोहल्ले के निवासी व पत्रकार रामशंकर लाल श्रीवास्तव की पत्नी तारा देवी को 1957 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने मड़ियाहूं विधानसभा से प्रत्याशी बनाकर उतारा था। तारा देवी पहली बार में भारतीय जनसंघ के जगरन्नाथ को करीब दस हजार वोटो के अंतर से पराजित की थी। उस चुनाव में तारा देवी के खाते में कुल 20 हजार 712 वोट आया था। भारतीय जनसंघ के खाते में मात्र 10 हजार 723 मत मिला था।

Related

politics 2380416990998810599

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item