जेसीआई क्लासिक की महिला शाखा ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

जौनपुर। जेसीआई क्लासिक की महिला शाखा द्वारा चुनाव के मद्देनजर मतदाता जागरूकता हेतु संस्था की महिला सदस्यों द्वारा जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान हेतु शपथ दिलायी गयी। इस मौके पर चेयर पर्सन जेसीरेट ऋचा गुप्ता ने कहा कि रैली का मुख्य उद्देश्य मतदान की अनिवार्यता के प्रति लोगों को जागरूक करना है। जानकारी के अभाव में आज भी एक बड़ा तबका मतदान के उद्देश्य से वंचित है। मतदाता को यह जानना जरूरी है कि उसके मत से ही देश व राज्य के साथ गांव की सरकारें बनती हैं। जेसीरेट सचिव संगीता सेठ ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश हैं। यहां मतदान द्वारा ही सरकार चुनी जाती हैं। देश के युवाओं व महिलाआंे को चुनाव में अपने मत का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिये। रैली में ज्योति रस्तोगी, सीमा सहाय, रेनू बैंकर, एकता गुप्ता, ममता गुप्ता, निहारिका बरनवाल, विभा, मेघना रस्तोगी, प्रतिभा साहू, ऋतु सेठ, रीता कश्यप, प्रीति गुप्ता, मधुरानी, अल्का उपाध्याय, नीतू गुप्ता, चारू शर्मा, कल्पना केसरवानी, डाली गुप्ता आदि उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन संगीता सेेठ ने किया।

Related

politics 4127194089697177396

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item