मस्जिदों व ईदगाहों पर अकीदत के साथ ईद की नमाज की गई अदा

खुशी,शान्ति व समृद्धि के साथ मानवता की सेवा का प्रतीक है ईद : राजबहादुर
जौनपुर।  ईद उल फितर  की नमाज पूरे अकीदत के साथ शाही ईदगाह में आदा किया गया भारी संख्या में मुस्लिम भाईयो ने शांति पूर्वक  नमाज किया नमाज के बाद एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दिया इस  दौरान जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा शाही ईद गाह पर पहुँच कर कई  हिन्दू भाईयो ने भी मुस्लिम भाईयो को बधाई दिया जो जौंनपुर की गंगा जमुनी तहजीब को दर्शाता है ईदगाह के बाहर जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस नाथ यादव डॉ के पी यादव नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन  सहित तमाम लोगों ने गले लगाकर भाईयो को ईद की मुबारकबाद दिया
सिकरारा इलाके में पवित्र रमजान माह के समापन पर सोमवार की सुबह सिकरारा चौराहा पर मदीना मस्जिद सहित क्षेत्र के दर्जनभर मस्जिदों व ईदगाहों पर ईद की विशेष नमाज अदा की गई। नमाजियों की भारी भीड़ जुटी रही। 
नमाज के बाद लोगो ने गले मिलकर एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। उपहार भी भेंट की। पर्व का उत्साह बच्चों में ज्यादा दिख रहा था। जिन्हें उनके अभिवावको और बड़ो से ईदी भेंट में मिली। मस्जिदों के आस-पास दुकानदारो और खिलौनों के साथ अन्य सामानों की दुकाने सजी थी। बच्चों ने जमकर खरीददारी की। नमाजियों ने मस्जिद व ईदगाहों पर एकत्रित हुए जरूरत मदों को दान किया। थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि सुबह 8 बजे सबसे पहले सिरसी में स्थित मस्जिद में ईद की नमाज शुरू हुई। उसके बाद समाधगंज, गुलजारगंज, कठार, लाजीपार, बभनौली, खपरहा, रीठी, सोनपुरा, भुवाकलां, गोनापार मस्जिद के बाद सबसे अन्त में सिकरारा चौराहा पर 8:30 बजे मौलाना मो. सज्जाद ने ईद की नमाज अदा कराई गई। मस्जिद पर पहुचे  जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने लोगो से गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दिए। उन्होंने कहा कि ईद खुशी, शान्ति व समृद्धि के साथ मानवता की सेवा का प्रतीक है। मल्हनी विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस नाथ यादव, सपा नेता कुँवर वीरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व सांसद धनंजय सिंह के बड़े भाई जितेन्द्र सिंह दादा अपने समर्थको संग मुस्लिम बस्तियों में जाकर ईद की  मुबारक बाद दी। मस्जिदों व ईदगाहों पर विशेष सुरक्षा का इंतजाम किया गया था। थानाध्यक्ष हमराहियों के साथ चक्रमण करते रहे।

Related

news 5839385671561074575

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item