जौनपुर का होनहार छात्र 26 जनवरी को राष्ट्रपति को देगा सलामी

जौनपुर। राजा कृष्णदत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय का प्रतिभावान छात्र सत्यम सुन्दर मौर्या आगामी 26 जनवरी को राजपथ पर होने वाले परेड में राष्ट्रपति को सलामी देगा। सत्यम मौर्या राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत चयनित हुआ है। राज कालेज के राष्ट्रीय सेवक और पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित एनएनएस प्रतियोगिता में प्रथम स्थाना प्राप्त किया था। उसके बाद प्रदेश स्तर पर आगरा विश्वविद्यालय में आयोजित पूर्व गणतंत्र दिवस परेड में भी चयनित 25 सदस्यीय टीम में सत्यम ने अपना स्थान बना लिया।  ये लोग 26 जनवरी को राजपथ पर यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सत्यम के चयन से महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 विष्णु चंद्र त्रिपाठी, डा0 आरपी ओझा, डा0 मयानंद उपाध्याय एवं शुभचिंतको ने उन्हे बधाई दी है। सत्यम अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरू संतोष कुमार पाण्डेय को दिया है।
यह जानकारी पत्रकारिता विभाग के शिक्षक सुधाकर शुक्ला ने दिया है। 

Related

news 1317422122567170739

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item