झमाझम बारिश से सभी के चेहरे खिले

जौनपुर। लंबे समय के इंतजार के बाद शनिवार को झमाझम बारिश से हर किसी के चेहरे खिल गए। लोगों ने इस बारिश को खूब आनंद लिया। वहीं बच्चे बारिश में भींगते हुए काफी मस्ती की। इस बारिश से किसान भी काफी खुश नजर आएं। वह अब खेतों की जोताई व बोआई की तैयारी में लग गए। लोगों को भीषण गमी्र से राहत मिल गयी है। शहर के कई मोहल्लों में सड़कांें पर पानी हिलोरे मारने लगा और काफी देर मार्ग आने जाने की स्थिति में हुआ। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ज्ञात हो कि शुक्रवार को पूरे दिन आसमान में तगड़ी धूप रही। दिन भर गर्म हवा से हर कोई बेहाल रहा। लोगों को कहीं भी चैन नहीं मिल रहा था। घरों से निकलने पर हवा के गर्म झोंके झुलसा दे रहे थे। वहीं घर के अंदर उमस लोगों को बेचैन कर दे रही थी। शाम होते-होते अचानक आसमान में बादल छा गए। इस बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। इसमें बच्चों व युवा नहाने लगे। कुछ देर के लिए बारिश ठहरी। इसके बाद आकाश में बिजली की तड़क व गरज के साथ बारिश होती रही। मूसलाधार बारिश से चारों तरफ पानी ही पानी हो गया। वहीं नगर पालिका परिषद की पानी निकासी व्यवस्था की कलई खुल गई। इधर अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। वह खेतों की जोताई व बोआई की तैयारी में लग गए। किसानों का कहना था कि यह बारिश काफी बिलंब से हुई है लेकिन खेत को परती नहीं छोड़ सकते। यहीं बारिश दस दिन पहले हुई होती तो खेती बारी ठीक हो जाती।

Related

news 7921566690294510602

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item