जिसके घर में न लुगाई... गीत पर ठुमके लगाते ही तालियों के गड़गड़ाहट गूंज उठा कालेज परिसर

जौनपुर: यह समाज नारी के बिना अधूरा है। बिना इसके सृष्टि की कल्पना करना बेईमानी है। भले ही भारत देश में नारियों की पूजा की जाती है, और बात कही जाती है लेकिन यह हकीकत से परे की बात है। अगर ऐसा होता तो शायद यह नौबत नहीं आती। कॉलेज की शिक्षिकायें कनक, शिखा, शशि, सुनीता , मंजू, रुचिका ने गीत एवं कविता प्रस्तुत किया।

डॉ0 गीता यादव ने अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित सृजन संस्था द्वारा कार्यक्रम में, एक शानदार नृत्य प्रस्तुत किया जिसके घर में न लुगाई...ठुमके लगाते ही तालियों के गड़गड़ाहट से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। उद्भव के उत्पाद को NGO की तरफ से श्रीमती उषा सिंह ने सभी को भेंट किया, इस मौके पर कोरोना के समय उषा सिंह के कार्यों को पूर्व प्राचार्य सरोज सिंह ने सराहा । कार्यक्रम में संस्था द्वारा कॉलेज की अवकाश प्राप्त प्राध्यापिकाओं को माला पहनाकर उनको सम्मानित किया गया। 

इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य डॉ0 समर बहादुर सिंह ने कहा यदि महिला खुशहाल है तो परिवार खुशहाल होता है। वही डॉ0 चंद्रलेखा सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि महिला को अपना अधिकार लेना पड़ता है। वरना समाज तो उनके अधिकार से वंचित ही कर देता है। कार्यक्रम में डॉ0 नीलिमा सिंह, डॉ0 शीला सिंह, डॉ0 निरूपा सिंह एवं डॉ सरोज सिंह ने सम्बोधित किया एंव अपने आशीर्वाद से अभिसिंचित किया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ0 शशि सिंह ने सृजन संस्था की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम में गीत, कविता पाठ, और सभी लोगों ने अपने विचार क प्रस्तुत किये। जिसमें मुख्य रूप से डॉ0 शिखा श्रीवास्तव, डॉ0 वंदना सिंह,डॉ आभा सिंह डॉ0 रीता सिंह, डॉ0 गीता सिंह, डॉ0 सुषमा सिंह, डॉ माया सिंह, डॉ0 छाया सिंह, डॉ0 कुसुम लता पटेल, डॉ0 मंजू सिंह, डॉ0 कनक सिंह व डॉ0 विजय लक्ष्मी सहित आदि लोग उपस्थित रही।

Related

news 2889713651449511574

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item