अजब गजब: पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया हत्या के प्रयास का, चलान किया शांतिभंग में

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र में रविवार को कवरेज के दरम्यान पत्रका
र पर हुए प्राणघातक हमले के मामले में पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास समेत तीन गम्भीर धाराओ में मुकदमा दर्ज करके तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया ,लेकिन चंद घंटे बाद सभी धाराएं हटाकर 151 धारा में चलान कर दिया। सभी आरोपी निजी मुचलके पर रिहा होकर घर चले गये। पुलिस के इस रवैये से पीड़ित पत्रकार समेत सभी हैरान है। 

मामलू हो कि खुटहन थाना क्षेत्र के राउतपुर गांव में दो पक्षो में काफी दिनों जमीनी विवाद चल रहा है। इस विवाद को निपटाने के लिए रविवार को राजस्व विभाग की टीम गांव में गयी हुई थी। इस खबर को कवरेज करने गये पत्रकार संजीव सिंह पर एक पक्ष के लोगो ने हमला बोल दिया। इस वारदात में संजीव सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गये। उन्हे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां पर उनकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पत्रकार की तहरीर पर पुलिस ने चार नाम दर्ज आरोपियों खिलाफ धारा 323,307 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज करके तीन आरोपियों को गिरफ्तार की, लेकिन कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने सभी आरोपियों को धारा 151 के तहत चलाना कर दिया। सभी आरोपी निजी मुचलके पर रिहा होकर घर चले गये। 

पत्रकार संजीव कुमार सिंह ने पुलिस पर सीधा आरोप लगाया कि पैसे लेकर पुलिस ने धराओ में तब्दीली करके आरोपियों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया है।  




Related

news 1218886826810708859

एक टिप्पणी भेजें

  1. Agr news waale puri sachayi dikhane lge to CBI ki jarurt hi nhi pdegi is desh ko..
    Ek trfa news chapna bnd krdo..
    Himmat h to jo sachai h wo chaapo..

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. जिसके गा... में घुसता है तो वह मीडिया- मीडिया चिल्लाता है। निकल जाने के बाद मीडिया को बुरा भला कह कर ज्ञान बताने का लोगों की फितरत हो चुकी है। शर्म नहीं आती है ऐसे लोगों को। एक पत्रकार लोगों को न्याय दिलाने के चक्कर में अपना सब कुछ गवा देता है परंतु अफसोस तो तब होता है जब वह पत्रकार खुद की लड़ाई में अकेला पड़ जाता है और यही समाज के कुछ लोग मदद की जगह उल्टी-सीधी टिप्पणियां करते हैं।


      हटाएं

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item