मुंबई से आये प्रेमी की जमकर हुई पिटाई

 जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात प्रेमिका के लिए मुंबई से मोबाइल लेकर उसके घर पहुंच गया। पकड़े जाने पर प्रेमी की ग्रामीणों ने पकड़ कर पीट दिया। पिटाई के बाद लोगों ने युवक को पुलिस को सौंप दिया। 

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का पड़ोसी गांव के एक युवक से प्रेम संबंध था। प्रेमी कई माह से मुंबई में रह रहा था। प्रेमिका उससे स्मार्ट फोन की मांग की थी। शनिवार को वह मुंबई से जौनपुर पर पहुंचा। वह अपने घर न जाकर रात होने पर मोबाइल गिफ्ट करने के लिए सीधे प्रेमिका के घर पहुंच गया। जब रात हुई तो वह सीधा अपने प्रेमिका के गांव पहुंच गया। अपना बैग सरसों के खेत रख दिया था। दोनों को एक साथ देख कर प्रेमिका की बड़ी बहन ने शोर मचा दिया। तभी युवती के परिजन और आसपास के लोग जुट गये। प्रेमी की पिटाई कर लोगों ने पुलिस को सौंप दिया।


Related

news 2741846395354695488

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon


जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item