दलदल में फंसी गाय को हिंयुवा ने निकलवाया


जौनपुर : हिन्दु युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष डा. अनिल डूबे को दवा का काम करने वाले राकेश सिंह द्वारा फोन के माध्यम से सूचना मिली कि सिटी स्टेशन के निकट रामाश्रम कॉलोनी में एक गाय दलदल में फस गयी है,जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए हिंयुवा जिलाध्यक्ष अपने साथियों के साथ स्थल पर पहुचे। स्थल पर पहुचंकर स्थिति का आंकलन कर फायर ब्रिगेड व नगर पालिका को सूचित कर सहयोग की मांग की। फायर ब्रिगेड,नगर पालिका के कर्मचारी,संगठन के पदाधिकारी व क्षेत्रीय लोगों की लगभग 1 घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद गाय को सकुशल दलदल से निकला जा सका तब जाकर कहीं सभी ने राहत की सांस ली। उक्त मौके पर जिला महामंत्री दीपक सिंह,कार्य समिति सदस्य रितेश उपाध्याय,नगर उपाध्यक्ष मनीष शुक्ला,अमित शुक्ला,राकेश सिंह सहित अन्य दर्जनों लोगों ने सहायता की।

Related

JAUNPUR 2353512506371029246

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item