फिल्म निर्माता को हराकर किन्नर बना ग्रामप्रधान

जौनपुर। मछलीशहर ब्लाॅक के करियांव गांव की जनता ने आशा किन्नर पर भरोसा जताया है। पंचायत चुनाव में उन्हें सर्वाधिक वोट देकर प्रधान चुना है। इस गांव से भोजपुरी फिल्म निर्माता पिंटू सिंह भी मैदान में थे, लेकिन जनता ने आशा किन्नर को वोट देकर 860 वोट के बड़े अंतर से जीत दिलाई। 
 करियांव गांव मछलीशहर ब्लाॅक की बड़ी ग्राम पंचायतों में से एक है। यहां प्रधान पद पर कई दिग्गजों ने भाग्य आजमाया था। चुनावी लड़ाई में आशा किन्नर और फिल्म निर्माता पिंटू सिंह के उतरने से माहौल रोचक हो गया था। पिंटू सिंह के समर्थन में कई भोजपुरी कलाकारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से वोट देने की अपील की थी, जबकि आशा किन्नर जनता से जुड़कर वोट मांगने में लगी रही। जनता ने आशा किन्नर को अपना भरपूर समर्थन दिया है। उन्हें 1380 वोट प्राप्त हुआ। दूसरे नंबर रहे महेंद्र सिंह को 520, मुकीम को 512, चंदन को 292, रमेश सरोज को 162 और फिल्म निर्माता पिंटू को 90 वोट मिले। आशा वर्ष 2015 के चुनाव में भी मैदान में थीं, लेकिन उन्हें शिकस्त खानी पड़ी थी।

Related

JAUNPUR 1811555531163631547

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item