ब्लैक फंगस ने ली युवक की जान , परिवार की उम्मीदों की आखिरी डोर भी टूट गई

जौनपुर। सिगरामऊ  थाना क्षेत्र के बर्रैयां गांव के एक परिवार पर  ब्लैक फंगस ने कहर बरपा दिया। संक्रमित जवान बेटे की सांसें थमते ही विधवा मां, भाई और दो भतीजे बेसहारा हो गए। स्वजन के करुण-क्रंदन से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है।

 उक्त गांव निवासी 28 वर्षीय विवेक कुमार सिंह करीब महीने भर पहले सर्दी-जुकाम से पीड़ित हो गए। जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज चल रहा था। टेस्ट में कोरोना निकला। इलाज चल ही रहा था कि ब्लैक फंगस से संक्रमित होने की पुष्टि होने पर बेहतर इलाज के लिए केजीएमसी लखनऊ में भर्ती कराया गया। वहां एक पखवाड़े तक विवेक जिदगी के लिए संघर्ष करते रहे। चार दिन पहले कोमा में जाने के बाद मौत भारी पड़ गई। गुरुवार की देरशाम उनकी सांसें थम गई। यह मनहूस खबर आते ही घर में कोहराम मच गया। 
विधवा मां, भाई और दो भतीजे हुए बेसहारा
बर्रैया गांव के पूर्व प्रधान लाल बहादुर सिंह उर्फ लल्लू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। डेढ़ साल पूर्व लल्लू सिंह के बड़े बेटे बृजेश सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। बृजेश सिंह की पत्नी व दो मासूम बच्चों की भी जिम्मेदारी विवेक के कंधों पर थी। विवेक की भी मौत से परिवार की उम्मीदों की आखिरी डोर भी टूट गई। अब विवेक की मां व भाभी समझ ही नहीं पा रही हैं कि कैसे गृहस्थी चलेगी और कैसे बच्चों का भविष्य संवरेगा।

Related

JAUNPUR 4340874873608243345

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item