तीसरी लहर से निपटने के लिए लगाया जा रहा है एक दर्जन आक्सीजन प्लांट: मनीष वर्मा

जौनपुर। कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम कर लिया है। जिले के 12 अस्पतालो में आक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। सभी प्लांट जुलाई माह में काम करना शुरू कर देगें। इन प्लांटो के माध्यम से 12 सौ लेकर डेढ़ हजार बेडो पर आक्सीजन सप्लाई होना शुरू हो जायेगा। 

कोरोना की दूसरी लहर में जिले में भारी तबाही मचाया था। आक्सीजन की कमी के चलते सैकड़ो मरीजों को जान गवानी पड़ी थी। दूसरी लहर के बाद जिला प्रशासन सभी प्रमुख अस्पतालों में आक्सीजन प्लांट लगाना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि तीसरी लहर को देखते हुए जिले 12 अस्पतालों में आक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। जुलाई माह में एक प्लांट को छोड़कर सभी  आक्सीजन प्लांट काम करना शुरू कर देगें। इन प्लांटो से ढ़ाई हजार एलपीएम आक्सीजन मिलेगा। जिससे 12 सौ से लेकर 15 सौ तक बेडो पर आक्सीजन सप्लाई होगा। इसके अलावा तीसरी लहर से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किया गया है। 



Related

JAUNPUR 989477728770606400

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item